Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़bajpur bjp mla arvind pandey land grabbing allegations protest cbi inquiry
मां-बेटे ने बीजेपी MLA पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, विधायक बोले- CBI जांच करा लो

मां-बेटे ने बीजेपी MLA पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, विधायक बोले- CBI जांच करा लो

संक्षेप:

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई पर एक बुजुर्ग महिला की जमीन धोखाधड़ी से लीज पर लेने का आरोप लगा है, जिसके विरोध में पीड़ित परिवार ने धरने के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है और विधायक ने निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है।

Jan 16, 2026 09:15 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, बाजपुर
share Share
Follow Us on

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में 65 वर्षीय परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। गुरुवार को मां और बेटे कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले दोनों ने वीडियो जारी कर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। मामले में प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर जांच बैठा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक पर क्या है आरोप?

बिचपुरी केलाखेड़ा निवासी परमजीत कौर का आरोप है कि 2019 में विधायक पांडे के भाई अमर ने उनकी लगभग एक हेक्टेयर कृषि भूमि को 30 साल की लीज के नाम पर धोखे में रखकर अपने नाम दर्ज करा लिया। महिला का आरोप है कि शुरुआत में केवल एक एकड़ भूमि की लीज की बात कही गई थी, लेकिन कागजी कार्यवाही में उन्हें गुमराह कर पूरी जमीन अपने नाम करवा ली। परमजीत कौर और उनके बेटे अवतार सिंह ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी किया। गुरुवार सुबह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। दोनों ने गदरपुर विधायक पांडे के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।के एक बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने पीड़ित परिवार से बात की। मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए।

कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद धरना खत्म

विधायक पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप को लेकर बुधवार दोपहर तीन बजे से एसडीएम कोर्ट में धरने पर बैठी महिला परमजीत और उनके बेटे अवतार ने करीब चार घंटे बाद शाम 7 बजे एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में अब जमीन अधिग्रहण होगा आसान, नई लैंड पॉलिसी में मिलेगा बंपर मुआवजा

सिविल कोर्ट में विचाराधीन है जमीन से जुड़ा मामला

विद्या ज्योति एजुकेशन सोसायटी के अधिवक्ता राजेश पांडे ने बताया कि जमीन से संबंधित यह मामला सिविल कोर्ट बाजपुर में विचाराधीन है। न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई चल रही है और अंतिम फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही होगा।

ये भी पढ़ें:सर्दी में चढ़ा उत्तराखंड के पहाड़ों का पारा, मैदानों में कड़ाके की ठंड

विधायक अरविंद बोले, मेरी सीबीआई जांच कराओ

जमीन के धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे गदरपुर विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गुरुवार को यहां चीनी मिल गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर महिला के आरोपों को सिरे से खारिज किया। पांडे ने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। विधायक ने कहा कि वह अपनी सत्यता साबित करने के लिए किसी भी स्तर की जांच का सामना करने को तैयार हैं और स्वयं इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करते हैं।

विधायक पांडे ने कहा, ‘मेरी सीबीआई जांच कराई जाए। यदि मैं या मेरा पूरा परिवार दोषी पाया जाता है, तो जो भी सजा मिलेगी, वह मुझे स्वीकार होगी।’ उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला परमजीत कौर उनकी मां के समान हैं और उनके संस्कार किसी के साथ छल या अन्याय की इजाजत नहीं देते।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।