ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबारात से लौट रहा युवक खाई में गिरा, रेफर

बारात से लौट रहा युवक खाई में गिरा, रेफर

रीमा क्षेत्र में एक युवक खाई में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया...

बारात से लौट रहा युवक खाई में गिरा, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 04 Dec 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

रीमा क्षेत्र में एक युवक खाई में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सोमवार देर शाम सुदिल निवासी हरीश सिंह (32)बारात से लौट रहे थे। वह पैदल चल रहे थे। एकाएक उनका पांव खाई की तरफ चला गया और वे 20 फिट गहरी खाई में जा गिरे। इससे उनके जांघ और अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आई है। चीख पुकार सुनने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह घायल को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए। डॉ. गिरीश जोशी ने बताया कि युवक के दांयी जांघ फैक्चर हो गई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें