Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsYouth Festival Organized by Youth Welfare Department Showcases Cultural Talent
‘युवाओं-महिलाओं को बेहतर मंच दे रहा महोत्सव’

‘युवाओं-महिलाओं को बेहतर मंच दे रहा महोत्सव’

संक्षेप:

युवा कल्याण विभाग ने ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत और भाषण प्रतियोगिता में प्रस्तुतियां दीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Nov 03, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

युवा कल्याण विभाग ने ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रही है। वह अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के तीनों विकासखंडों के सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत एवं भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की, जिससे मैदान तालियों की गूंज से भर गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समापन दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर नरेंद्र खेतवाल, निर्मला फर्त्याल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, रवींद्र हरड़िया, कुंदन राम, राजेंद्र पांडे, राजेश कुमार, कैलाश कनवाल, दीपक पांडे, कैलाश भोटिया आदि उपस्थित थे। ये रहे विजेता लोकनृत्य में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल प्रथम,जय बागनाथ द्वितीय और विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान सुमन नेगी, द्वितीय स्थान वाणी खेतवाल और सरिता दानू को तृतीय स्थान मिला। लोकगीत में आंदनी एकेडमी प्रथम, सक्षम डांस एकेडमी द्वितीय और जय बागनाथ लोककला मंच को तृतीय स्थान मिला। पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट दर्जा राज्यमंत्री व विशिष्ट अतिथि सभासद प्रेम सिंह हरड़िया रहे। प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में राजेन्द्र कुमार, दीपिका परिहार, गोपाल बोरा, मनोज लोहनी रहे।