चंपावत में दुष्कर्म प्रकरण पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
चंपावत में पूर्व भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष एवं उसके साथियों पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में
बागेश्वर, संवाददाता। चंपावत में पूर्व भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। यूथ कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि भाजपा शासन में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो यूथ कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि नाबालिग के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरती जाती है। फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, कमलेश गढ़िया, राहुल बाराकोटी, गौरव परिहार, कैलाश नाथ, उम्मेद गढ़िया आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


