रीमा के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर के रीमा क्षेत्र के जंगल में एक 20 वर्षीय युवक हिमाल बोहरा का शव पेड़ से लटका मिला। युवक बीटेक का छात्र था और नेपाल का निवासी था। महिलाओं ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

रीमा के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बागेश्वर । रीमा क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जंगल गए महिलाओं ने पेड़ से युवक को लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना रीमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसओ नरेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हिमाल बोहरा पुत्र दल बहादुर, निवासी मस्ता, नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमाल बीटेक का छात्र था और वह करीब तीन, चार दिन पहले बागेश्वर आया था। रीमा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।