ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में यमुनोत्री सदन अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में यमुनोत्री सदन अव्वल

हिमालयन सेंट्रल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान, सामान्य अध्ययन, उत्तराखंड, वर्तमान सामायिक घटना, कठिन उच्चारण शब्द आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें यमुनोत्री सदन...

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में यमुनोत्री सदन अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 07 Feb 2020 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमालयन सेंट्रल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान, सामान्य अध्ययन, उत्तराखंड, वर्तमान सामायिक घटना, कठिन उच्चारण शब्द आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें यमुनोत्री सदन प्रथम, भागीरथी द्वितीय तथा अलकनंदा तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका ज्योति बिष्ट, आभा पेटशाली ने निभाई। प्रधानाचार्य निर्मला उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन आशा ने किया। इस मौके पर कमला उपाध्याय, रेशमा टंगड़िया, माया भाकुनी, रेखा पाठक, पूजा उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री सदन प्रथम स्थान पर रही। भागीरथी सदन द्वितीय जबकि अलकनंदा सदन तृतीय स्थान पर रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें