ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरनिकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता

निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटने को कहा। उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण करने और घर-घर जाकर लोगों की पार्टी की नीतियों के बारे में...

निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 17 Apr 2018 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में मजबूती से जुटने को कहा। उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण करने और घर-घर जाकर लोगों की पार्टी की नीतियों के बारे में बताने को कहा। उन्होंने डबल इंजन सरकार की नाकामी और कांग्रेस के शासन में हुए विकास कार्यों की जानकारी देने को भी कहा।

कपकोट पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं। जिसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम करने से निकाय चुनाव में सफलता मिलेगी। बैठक में निकाय चुनाव समिति का भी गठन किया गया। प्रकाश कांडपाल समिति के अध्यक्ष बने। 20 अन्य सदस्यों को भी इसमें जोड़ा गया। चयनित सदस्य सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगे। वह घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का चयन सभी की सहमति के आधार पर किया जाएगा। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के काम से लोग नाराज हैं। जिसका लाभ निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, भुवन शाही, राम सिंह बिष्ट, तनुज तिरुवा, संजू तिरुवा, दीपक गढ़िया, गोविंद ऐठानी, उमेश जोशी, महिपाल दानू, भरत कोरंगा, हरीश कपकोटी, मदन मेहता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें