Bageshwar News: मैग्नेसाइट श्रमिकों ने उठाईं लंबित वेतन,फैक्ट्री संचालन की मांग

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: काफलीगैर की झिरौली स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री के श्रमिकों ने लंबित मांगों को लेकर बैठक की। श्रमिकों ने रमन्ना जारी करने, लंबित वेतन के भुगतान और फैक्ट्री संचालन की मांग की। श्रमिकों का कहना है कि फैक्ट्री बंद होने से उनकी आजीविका संकट में है। राज्य मंत्री ने समस्याएं समाधान का आश्वासन दिया।

Bageshwar News: मैग्नेसाइट श्रमिकों ने उठाईं लंबित वेतन,फैक्ट्री संचालन की मांग

Bageshwar News: काफलीगैर। झिरौली स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री के श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को दर्जाधारी शिव सिंह बिष्ट श्रमिकों के बीच पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। श्रमिकों ने माइंस का रमन्ना जारी करने, लंबित वेतन का भुगतान करने और फैक्ट्री का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि फैक्ट्री बंद रहने से आजीविका का संकट गहरा गया है। बैठक में जिलाधिकारी और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया के भी आने की संभावना थी, लेकिन वे शामिल नहीं हो सके। मैग्नेसाइट अध्यक्ष शांतिलाल और सचिव गायत्री प्रसाद के नेतृत्व में हुई बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

राज्य दर्जा मंत्री ने उनकी मांगों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।