ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में महिला होली की धूम

बागेश्वर में महिला होली की धूम

जिले में पुरुष होलियों के साथ महिला होली की भी धूम है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाएं टोली बनाकर होली गायन कर रही हैं। डांस और स्वांग रचाकर भी होलियों में रंग भरे जा रहे हैं। पूरा माहौल होली...

बागेश्वर में महिला होली की धूम
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 28 Feb 2018 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में पुरुष होलियों के साथ महिला होली की भी धूम है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाएं टोली बनाकर होली गायन कर रही हैं। डांस और स्वांग रचाकर भी होलियों में रंग भरे जा रहे हैं। पूरा माहौल होली के रंग से सरोबार है। नगर के आदर्श कालोनी, नदीगांव, मंडलसेरा, कठायतबाड़ा, बिलौना सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की होलियां पूरे शबाब पर हैं। आदर्श कॉलानी में महिलाओं ने सिद्धि के दाता.. से होली गायन का शुभारंभ किया। उन्होंने रंग में कैसे खेलू होरी.., रंग केसर की पिचकारी.., जल कैसे भरूं यमुना गहरी सहित तमाम होलियां गाई। उन्होंने डांस और स्वांग रचाकर माहौल को होली के रंग से पूरी तरह से सराबोर किया। इस मौके पर कमला उपाध्याया, निर्मला उपाध्याय, नेहा नैनवाल, सुनीता मेहता, दीपा जोशी, कल्पना टाकुली, विमला मिश्रा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। इधर गरुड़ के अणां, नौघर, माल्दे, टीट बाजार, तेलीहाट, भेटा, गढ़सेर, सिल्ली, दर्शानी, पाये सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिला होली की धूम है। महिलाएं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का लुत्फ उठा रही हैं। कपकोट, कांडा, काफलीगैर के गांवों में भी महिला होली पूरे शबाब पर हैं। महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरक रही हैं। गांव-गांव में होली गायन और हंसी ठिठोली का आयोजन हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें