ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

कपकोट में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

केदारेश्वर मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ व्यास कौस्तुभानंद जोशी ने किया। इससे पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तों ने भी यात्रा में...

कपकोट में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 26 May 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारेश्वर मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ व्यास कौस्तुभानंद जोशी ने किया। इससे पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तों ने भी यात्रा में भागीदारी की। इस दौरान जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हडसन ऐठानी, प्रवीण गढ़िया, हरीश बिष्ट ने किया है। व्यास जोशी ने श्रद्धालुओं को कथा का मर्म बताया। लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा करने को कहा। इससे पूर्व श्रद्धालुओं से केदारेश्वर से सरयू नदी तट तक कलश यात्रा निकाली। भक्तों ने नदी के पावन जल से स्नान किया। महिलाओं ने कलश में जल भरा। यात्रा वापस केदारेश्वर मैदान पहुंची। पंडितों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। शुभारंभ पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि इस तरह के आयोजन मनुष्य को सत्य और धर्म की राह में प्रेरित करते हैं। उन्होंने वर्तमान में कथा का मर्म जानने और उसे आत्मसात करने की जरुरत बताया। आयोजक ऐठानी ने बताया कि एक मई तक चलेगी। जिसका समापन दो मई को विशाल भंडारे के साथ होगा। यहां भानू गढ़िया, विक्रम सिंह शाही, हरीश मेहरा, ललित पांडे, दीपा देवी, हंसी देवी, सरस्वती ऐठानी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें