ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ के गणेश महोत्सव में यज्ञ के साथ शांति की कामना

गरुड़ के गणेश महोत्सव में यज्ञ के साथ शांति की कामना

गणपति महोत्सव में गुरुवार को यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से राम मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गणेश महोत्सव की मंगल कामनाओं के साथ ही...

गरुड़ के गणेश महोत्सव में यज्ञ के साथ शांति की कामना
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 20 Sep 2018 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गणपति महोत्सव में गुरुवार को यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से राम मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गणेश महोत्सव की मंगल कामनाओं के साथ ही समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में भक्तगणों ने पहुच भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान गणेश महोत्सव में प्रथम पूज्य गणपति महाराज गणेश की आरती व पूजा के साथ ही विशाल यज्ञ का आयोजन कर विश्व कल्याण के मंगलमय व शांति की कामना की गई। यज्ञ में कैलाश जोशी, गिरीश पाण्डे, भगवान बल्लभ जोशी, हेम पाण्डे, भुवन बृजवासी, जगदीश तिवाडी ,विपिन चंद्र तिवाडी यज्ञ में यजमान बने। यज्ञ की समाप्ति के बाद भगवान गणपति की आरती श्रद्धालुओं ने उतारी। यज्ञ शांति पूर्वक संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे के आयोजन में हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आज होगा विसर्जन गरुड़। शुक्रवार को भगवान गणेश का विसर्जन कार्यकम गरुड़ बाजार से रथ यात्रा में सजा कर बैजनाथ धाम ले जाया जाएगा। बैजनाथ धाम में बनी झील में भगवान गणेश का विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। भंडारे के दौरान घनश्याम जोशी, नरेंद्र नेगी, प्रकाश तिवाडी, हिमांशु तिवाडी, धीरज जोशी, भास्कर बृजवासी, अंकित जोशी, पंकज कुलेगी, अखिल जोशी, मोहन बृजवासी, रवि पाण्डे, हिमांशु पाण्डे, पवार, दिनेश नेगी, दिनेश पाण्डे, खीमा नन्द जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें