ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरजंगली जानवरों ने उजाड़ी खेतों की फसल, किसान परेशान

जंगली जानवरों ने उजाड़ी खेतों की फसल, किसान परेशान

नगर से सटे गांवों में जंगली सुअर का आतंक छाया है। सुअरों का झुंड शाम होते ही खेतों में धमक रहा है। उन्होंने खेतों को खोदकर फल, सब्जी और फसलों को नष्ट कर दिया है। जिससे काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर...

जंगली जानवरों ने उजाड़ी खेतों की फसल, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 02 Aug 2019 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर से सटे गांवों में जंगली सुअर का आतंक छाया है। सुअरों का झुंड शाम होते ही खेतों में धमक रहा है। उन्होंने खेतों को खोदकर फल, सब्जी और फसलों को नष्ट कर दिया है। जिससे काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने वन विभाग से जल्द सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। पिछले एक सप्ताह से नगर के समीप के गांव अड़ोली, द्यांगण, खोली, बहुली सहित अन्य ग्रामीण इलाके जंगली सुअर के आतंक से त्रस्त हैं। रात को सुअर खेतों में घुसकर फसल और सब्जियों को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने खेतों को खोदकर बर्बाद कर दिया है। जिससे किसानों की मेहनत और धन की बर्बादी हो रही है। सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने बताया कि सुअर रात को घरों के आसपास मंडरा रहे हैं। खेतों में फसल और सब्जियों को उन्होंने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। लोग खतरनाक जानवर होने के चलते उन्हें भगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो बार शोरगुल कर भगाने की कोशिश की गई, लेकिन सुअर हमलावर हो गए। जिससे लोगों में सुरक्षा का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान राजेश टम्टा, ग्रामीण गोविंद सिंह, भगत सिंह, महेंद्र रौतेला, संजय सिंह आदि ने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने को कहा। उन्होंने फसल व सब्जियों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग की। इधर वन विभाग के रेंजर देवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि जल्द गांव में टीम भेजकर मौका मुआयना किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें