शारीरिक दक्षता की दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

बागेश्वर में शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने जवानों का उत्साहवर्धन किया और दौड़ लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम पर जोर दिया, ताकि जवान अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभा सकें।

शारीरिक दक्षता की दी जानकारी

बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन तथा मानसिक सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने जवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा ड्रिल तथा स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। परेड के दौरान अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम पर विशेष जोर दिया, ताकि जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन अधिक ऊर्जा और दक्षता के साथ कर सकें। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जवानों को शस्त्रों के संचालन और उनके रख-रखाव की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।