दो दिन की बर्फबारी व बारिश के बाद राहत
दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद तीसरे दिन मौसम ने राहत दी। सुबह ठंड बढ़ी, लेकिन अपराह्न एक बजे धूप निकली। किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए संजीवनी बताया। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में...

दो दिन की बारिश व बर्फबारी के बाद तीसरे दिन मौसम ने लोगों को राहत दी है। सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। इससे ठंड में इजाफा जरूर हुआ। अपराह्न एक बजे बाद धूप निकल आई। धूप आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि किसानों इस बारिश व बर्फबारी को खेती के लिए संजीवनी बताया है। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह से आसमान काले बादलों से घिर गया। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्र में बारिश हुई। शनिवार की सुबह से ही बर्फबारी व बारिश को दौर शुरू हुआ जो दिनभर चलता रहा। इस दौरान ठंडी बयार भी चलती रही। देर शाम आठ बजे से बारिश व बर्फबारी थम गई, हांलाकि आसमान काले बादलों से घिरा रहा। रविवार की सुबह से ही मौसम बारिश व बर्फबारी का बना रहा, लेकिन एक बजे बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लेागों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्र में लोग जानवरों के लिए चारापत्ती जुटाने में लग गए। शाम को पाला पड़ने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। प्रगतीशील किसान मोहन सिंह, रमेश सिंह व प्रताप सिंह ने इस बारिश को खेती किसानी के लिए संजीवनी बताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।