बागेश्वर में बूंदाबांदी के बाद बढ़ी जिले में ठंड
बागेश्वर जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शनिवार को बारिश शुरू होने से तापमान 25 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनकी जौ और मसूर की फसल तैयार हो चुकी है। मौसम का मिजाज आगे भी मिला जुला रहेगा।

बागेश्वर। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिर गया। अपराह्न एक बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सात डिग्री तापमान लुड़क गया है। बारिश ने अब किसानों की चिंता भी बढ़ानी शुरू कर दी है। इन दिनों जौ व मसूर की खेती तैयार हो गई है। बारिश से खेती के काम में दखल शुरू हो गया है। शुक्रवार को जहां जिला मुख्यालय का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को लुढ़ककर 18 पहुंच गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम का मिजाज आगे भी मिला जुला रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


