बढ़े बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ता एसडीओ से मिले

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर के कपकोट तहसील के सूफी के ग्रामीण विद्युत विभाग से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घरों में बिजली खपत कम होने के बावजूद उन्हें 5,000 से 15,000 रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की और जांच कराने की मांग की। एसडीओ ने मीटर चेक करने का आश्वासन दिया।

बढ़े बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ता एसडीओ से मिले

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट तहसील के सूफी के ग्रामीण बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके घरों में न तो टीवी, फ्रिज और न ही अन्य अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरण हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से पांच हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार सीमित आय वाले हैं और इतने अधिक बिजली बिलों का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि मीटर रीडिंग या बिलिंग प्रक्रिया में कहीं न कहीं गड़बड़ी हो सकती है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर सभी बिलों की जांच कराने तथा उनमें शीघ्र सुधार करने की मांग की हैं। इस मौके पर यशपाल टाकुली, रमेश सिंह, हयात सिंह और खीम सिंह सिंह मौजूद रहे। इधर एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि चेक मीटर लगाकर मामले की जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।