Bageshwar News: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण मुखर

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: बागेश्वर के धूराफाट, रीठागाड़ और खरेही क्षेत्र के निवासियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर 14 सूत्रीय जनहित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ग्रामीणों ने समयबद्ध समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि क्रियान्वयन नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।

14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण मुखर
14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण मुखर

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनपद के सुदूरवर्ती धूराफाट, रीठागाड़ एवं खरेही क्षेत्र के दर्जनों गांव आज भी सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय से उठ रही मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय जनहित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के अनेक गांव लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय-सीमा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

ग्रामीणों ने ग्राम सभा घटगाड़ तक सड़क का निर्माण कराने, ग्राम पंचायत साता प्यारा तक सड़क का निर्माण कराने, राजकीय इंटर कॉलेज असों की लिंक रोड का निर्माण कराया करने, भटखोला इंटर से बुगाड़ी-बिनसर-नैणी होते हुए पालड़ीछीना तक सड़क बनाने, असो, पाना, तरमोली सहित समस्त धूराफाट, रीठागाड़ एवं खरेही क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या का स्थायी एवं शीघ्र समाधान करने, आईटीआई कठपुड़ियाछीना का जीर्णोद्धार कर अन्य आईटीआई की भांति कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने, काफलीगैर डिग्री कॉलेज का शासनादेश जारी करने आदि की मांग की। ज्ञापन पर प्रमोद कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, गोविंद सिंह, प्रमोद कुमार, योगेश असवाल, बाला राम सहित समस्त क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण मुखर