जिले के ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

अपनी मांगों को लेकर जिले के ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय में हुंकार भरी। पहाड़ी क्षेत्र के लिए अलग योजना बनाने, ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने तथा

जिले के ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार

देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर हुंकार भरी। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग कार्ययोजना बनाने, ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने तथा श्रमिकों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान बुधवार को कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।