ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविहिप के तोगड़िया पर हुए हमले की निंदा

विहिप के तोगड़िया पर हुए हमले की निंदा

विहिप के कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोडगड़िया पर हुए हमले की विहिप कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे साजिश करार दिया है। गृह मंत्रालय से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई...

विहिप के तोगड़िया पर हुए हमले की निंदा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 09 Mar 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

विहिप के कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोडगड़िया पर हुए हमले की विहिप कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे साजिश करार दिया है। गृह मंत्रालय से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश गढ़िया की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजरंग दल और विहिप डॉ. तोगड़िया पर हुए हमले की घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि बीते दिन अहमदाबाद से सूरत जाते समय उनकी गाड़ी पर ट्रक चढ़ाकर उन्हें मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि डॉ. तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध है। निमयों के अनुसार जेड प्लस सुरक्षा में आगे एक पायलट गाड़ी होती है। वीआईपी गाड़ी पीछे स्टेट एस्कॉर्ट और लोकल एस्कॉर्ट होती है। अहमदाबाद से सरूत रूरल में प्रवेश करने पर पीछे का एस्कॉर्ट नहीं था। तभी ट्रक गाड़ी पर चढ़ाया गया। यदि गाड़ी बुलेट प्रूफ नहीं होती तो उसके परखच्चे उड़ना तय था। जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी। वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवर सायरन सुनने के बाद भी ब्रेक नहीं लगा रहा था। इससे यह प्रतीत होता है कि पहले पीछे का एस्कॉर्ट हटना फिर गाड़ी चढ़ाना यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। गृह मंत्रालय से उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ने की गुहार लगाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूरन रावत, भुवन लोहनी, जगदीश पाठक, संजय नेगी, सुरेश धपोला, नरेंद्र धामी, भूपेंद्र बबलू जोशी, पंकज मेहता, अक्षय भानु तिवारी, हितेश धपोला, गोविंद बोरा, कुंदन टंगड़िया, विजय परिहार, रविंद्र भारती, कुलदीप नगरकोटी, सुरेश गढ़िया, नीरज पंत आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें