Bageshwar News: बागेश्वर में पाकिंग में खड़ी कार क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: बागेश्वर में मंदिर के पास खड़ी एक गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। भेषज संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज जांचने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घटना गंभीर मानी जा रही है।

Bageshwar News: बागेश्वर में पाकिंग में खड़ी कार क्षतिग्रस्त

Bageshwar News: बागेश्वर। मंदिर के पास पार्किंग में खड़े वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। भेषज संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को उनका वाहन संख्या यूके-02-5310 मंदिर के पास पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन की हेडलाइट समेत अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर खड़े वाहन को इस तरह क्षतिग्रस्त करना गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: बागेश्वर में पाकिंग में खड़ी कार क्षतिग्रस्त