स्थापना दिवस पर दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

स्थापना दिवस पर दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

संक्षेप:

उत्तराखंड का रजत जयंती समारोह नुमाइशखेत मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। राज्यगीत के गायन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और उत्कृष्ट कार्यों के लिए नागरिकों को सम्मानित किया।

Nov 10, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

उत्तराखंड का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। नुमाइशखेत मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथियों ने रिबन काटकर स्टॉलों का उद्घाटन किया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड राज्यगीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक की झलक देखने को मिली। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे एवं दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षकण और अधिकारियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया, जिसमें स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय को प्रोत्साहित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, दुग्ध, उद्योग, समाज कल्याण, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी विभाग सहित कई विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। दिव्य श्री गागरिगोल और सामुदायिक उद्यम चेतना मटखोला को 12-12 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत दो लाख और पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत तीन लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए तथा लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट सामग्री प्रदान कीग। विभिन्न विभागों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाइक से भारत भ्रमण करने वाली पूजा तलाल तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पार्वती देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया। इससे पूर्व भारत मानक ब्यूरो के तत्वावधान में मानक क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें एनसीसी, एनएसएस सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।