Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsUttarakhand Kranti Dal Holds Worker Conference Demands Justice for Ankita Bhandari Murder Case
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में जूलूस निकाला

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में जूलूस निकाला

संक्षेप:

उत्तराखंड क्रांति दल का सम्मेलन नेन्द्रा पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Jan 04, 2026 03:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड क्रांति दल के जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नेन्द्रा पैलेस में किया गया। सम्मेलन में पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ पूर्व पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का नवीनीकरण फार्म भी भरा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में जूलस निकाला। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सम्मेलन के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आने के बावजूद दोषियों को बचाने के लिए पूरी भाजपा एकजुट हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में शामिल वीआईपी व्यक्तियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बेटी का मामला नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच, सभी दोषियों की गिरफ्तारी और उन्हें कठोर सजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो उक्रांद जनआंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगा। संचालन भुवन कांडपाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन विस्तार को लेकर आगामी कार्ययोजना तय की गई और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की नीतियों और संघर्षों को पहुंचाने का आह्वान किया। उत्तरायणी पर लगेगा राजनैतिक पंडाल बागेश्वर। वक्ताओं ने कहा कि उत्तरायणी मेले में सरयू बगड़ पर पार्टी अपना पंडाल लगाएगी। यहीं से संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्य के पति ने शर्मनाक बात कही उसका भी वह विरोध करते हैं और 2026 की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। बीजेपी ओर कांग्रेस ने जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है और यूकेडी हमेशा से ही उत्तराखंड के लोगों के हक के लिए लड़ने वाली पार्टी है। जो जल जंगल जमीन, गैरसैण राजधानी और अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कर हत्यारोपियों को सख्त सजा देने की मांग सरकार से करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;