Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami s Visit to Disaster-Affected Areas Canceled Due to Bad Weather खराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री धामी की राह, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsUttarakhand CM Pushkar Singh Dhami s Visit to Disaster-Affected Areas Canceled Due to Bad Weather

खराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री धामी की राह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। बारिश के चलते प्रशासन ने कार्यक्रम को रोक दिया। सीएम को राहत कैंप में रह रहे लोगों से मिलने और आपदा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSun, 31 Aug 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
खराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री धामी की राह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा खराब मौसम के कारण रोकना पड़ा। सुबह से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट था। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी बीडी पांडेय कैंपस में पहुंचे गए। साढ़े ग्यारह बजे तक उनके आने का कार्यक्रम था, लेकिन लगातार हो रही बारिश से कार्यक्रम रद्द हो गया। सीएम को आपदा पीड़ितों से मिलने के अलावा राहत कैंप में रह रहे लोगों से भी मुलाकात करनी थी। मालूम हो कि कपकोट के कनलगड़ घाटी के पौंसारी, बैसानी आदि गांवों में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। विधायक सुरेश गड़िया, डीएम आशीष भटगांई घटना के बाद से वहीं जमे हुए हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित था। कार्यक्रम के अनुसार उन्हें साढ़े ग्यारह बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से चलकर बागेश्वर बीडी पांडेय कैंपस में बने हेलपैड पर पहुंचना था। यहां से सवा बारह बजे कार से बैसानी रवाना होना था। वहां आपदा प्रभावितों से भेंट करने तथा राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम था। डेढ़ बजे वहां से वापसी का कार्यक्रम था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।