ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरउपनल कर्मियों ने तहसील से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

उपनल कर्मियों ने तहसील से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने तहसील परिसर से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर सरका से पांच सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने को कहा।...

उपनल कर्मियों ने तहसील से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 09 Jan 2018 05:07 PM
ऐप पर पढ़ें

उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने तहसील परिसर से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर सरका से पांच सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कराने की गुहार लगाई। उन्होंने 15 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिले के विभिन्न विभागों के करीब 300 उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारियों के आंदोलन से विभागीय कामकाज पर असर पड़ा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष कमल गढि़या ने बताया कि उपनल कर्मी समान पद समान वेतनमान देने समेत सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें