ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर के दो एसआई को मिले अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान

बागेश्वर के दो एसआई को मिले अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान

मेहतन और लगन यदि पूरी सिद्दत से की जाए तो मंजिल खुद ही कदमों को चूमती है। यह कहावत बागेश्वर के दो पुलिस उप निरीक्षकों पर सटीक बैठ रही है। दोनों की...

बागेश्वर के दो एसआई को मिले अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 08 Dec 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मेहतन और लगन यदि पूरी सिद्दत से की जाए तो मंजिल खुद ही कदमों को चूमती है। यह कहावत बागेश्वर के दो पुलिस उप निरीक्षकों पर सटीक बैठ रही है। दोनों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजेंगे। जल्द उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पूर्व में कई पुलिस कर्मी व अधिकारी बेहतर सेवा करने पर विभाग द्वारा सम्मानित किए गए हैं।

बागेश्वर जिले में बेहतर काम करने वाले साइबर सेल और यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी टीआर बगरेठा को पुलिस महकमे द्वारा सम्मानित कराने के लिए नामित किया गया है। मालूम हो कि दोनों निरीक्षकों द्वारा सेवा अवधि के दौरान सिविल पुलिस में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरुष्कार दिया जा रहा है। उन्हें केंद्रीय मंत्री अमित शाह से सम्मान मिला है। इस सम्मान की घोषणा के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों का का मनोबल बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों निरीक्षकों को उनके द्वारा किए गए विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित कब और कहां किया जाएगा। इसकी तिथि अभी तय नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें