ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में महाराष्ट्र से पहुंचे दो प्रवासियों की तबीयत बिगड़ी

बागेश्वर में महाराष्ट्र से पहुंचे दो प्रवासियों की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासियों की अचानक तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की जांच की। जिसके बाद उन्हें फेसिलिटी सेंटर से संस्थागत क्वारंटाइन करा दिया गया...

बागेश्वर में महाराष्ट्र से पहुंचे दो प्रवासियों की तबीयत बिगड़ी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 26 May 2020 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की जांच की। जिसके बाद उन्हें फेसिलिटी सेंटर से संस्थागत क्वारंटाइन करा दिया है। जिले में विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी पहुंच रहे हैं। इसमें रेड जोन के लोग भी शामिल हैं। सोमवार को मुंबई से आए भनार निवासी लक्ष्मण सिंह और चुचेर निवासी रमेश सिंह को विवेकानंद इंटर कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

उन्हें बुखार और बदन दर्द हो रहा था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां जाकर दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें एक होटल में बने संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।जिले से 39 सेंपल जांच को भेजे:बागेश्वर। प्रवासियों की संख्या बढ़ने के साथ सेंपलिंग भी तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिले से 39 लोगों के सेंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। इससे पूर्व सोमवार को भी 28 सेंपल भेजे गए थे। डिप्टी सीएमओ डॉ़ वीके सक्सेना ने बताया कि भेजे गए सेंपल की जांच रिपोर्ट बुधवार को आएगी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में पांच और नरेंद्रा पैलेस होटल में बने आइसोलेशन में तीन लोगों को भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें