ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में दो ने जहर गटका, भर्ती

कपकोट में दो ने जहर गटका, भर्ती

पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने जहर गटक लिया। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा...

कपकोट में दो ने जहर गटका, भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 20 May 2019 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने जहर गटक लिया। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। जहां दोनों की हालत में सुधार है।

पहले मामले में बघर निवासी प्रभा दानू पुत्री रमेश दानू (25) ने गृह क्लेश के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। दूसरा मामला सोराग गांव का है। जहां चंपा देवी पत्नी बहादुर राम (21) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। डॉ. बृजेश रावत ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें