ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबाइक दुर्घटनाओं में दो घायल

बाइक दुर्घटनाओं में दो घायल

जिला अस्पताल के डॉक्टरों को एक को किया रेफर

बाइक दुर्घटनाओं में दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 08 Mar 2018 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में हुई अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में दो घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक घायल हो गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

कठायतबाड़ा के देवेश टंगड़िया (31) पुत्र पान सिंह कपकोट से बागेश्वर की तरफ बाइक से आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को पास देते समय गाड़ी से अनियंत्रित हो गई। गति तेज होने से गाड़ी सड़क पर रपट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पांव में चोट आई है। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर नसीम ने बताया कि गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, कांडा के संतोष (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद की बाइक भी बालीघाट के समीप रपट गई। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें