बागेश्वर में दो नेक व्यक्तियों को किया सम्मानित
सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक ने दो व्यक्तियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने नेक व्यक्ति बनने के लिए...

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद करने वाले दो व्यक्ति सम्मानित हुए। उन्हें सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि गोल्डन आवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को नेक व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोयायटी के पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती तथा अशोक लोहुमी को नेक व्यक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना बचाव के लिए लोगों को जागरूक, प्रेरित करने के लिए गुड सेमेरिटन पुरस्कार से मददगारों को आगे भी सम्मानित किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




