Bageshwar News: बागेश्वर में 18.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

Bageshwar News: बागेश्वर में आगामी पौधरोपण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। जनपद में 18 लाख 65 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध पौधरोपण कराने और पौधों के संरक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। अभियान को सफल बनाने के लिए नियमित समीक्षा और समन्वय का भी महत्व बताया गया।

Bageshwar News: बागेश्वर में 18.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पौधरोपण अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों और विकासखंडों के लिए निर्धारित पौधरोपण लक्ष्यों की समीक्षा की गई। जनपद में कुल 18 लाख 65 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही रोपित पौधों के संरक्षण और उनकी जीवितता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने विभागवार लक्ष्य की नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।एसडीओ महेंद्र सिंह गोसाई ने बताया कि वर्ष 2026-27 के अभियान में कृषि, उद्यान, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, रेशम, भेषज, संगध पौधा केंद्र, जिला खान, खनिज एवं भूतत्व और वन विभाग शामिल हैं।

इसके अलावा बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट विकासखंडों को भी पौधरोपण का जिम्मा सौंपा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: बागेश्वर में 18.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय