विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान
देवेंद्र पांडे, गरुड़। मंगलटा क्षेत्र में एक विवाहिता फांसी पर लटकती मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। महिला के पीछे दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

देवेंद्र पांडे, गरुड़। पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंगलटा क्षेत्र में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एक गांव निवासी महिला फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। घर में ही घटना को अंजाम दे दिया। मृतका के पति हिसार की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। कंधार पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतका अपने पीछे एक बालक और एक बालिका को छोड़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. तूलिका ने बताया कि दिन में दो बजे मृतका को अस्पताल लाया गया। जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में किसी ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


