जंगल में हादसा, खाई में गिरने से दो बच्चे घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

काफलीगैर तहसील के असों तरमोली गांव में बकरियां चराने गए दो बच्चों का हादसा हुआ। नौ वर्षीय कुमकुम गहरी खाई में गिर गई और उसे बचाने के प्रयास में दस वर्षीय आयुष भी घायल हो गया। दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुमकुम को गंभीर चोटें आई और आयुष को हल्की चोटें आईं।

जंगल में हादसा, खाई में गिरने से दो बच्चे घायल

देवेंद्र पांड, बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के असों तरमोली गांव में जंगल में बकरियां चराने गए दो बच्चे हादसे का शिकार हो गए। खाई में गिरने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बालक भी फिसलकर घायल हो गया। नौ वर्षीय कुमकुम और दस वर्षीय आयुष बुधवार सुबह बकरियों के साथ जंगल गए थे। इसी दौरान पिरुल पर पैर फिसलने से कुमकुम गहरी खाई में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में आयुष भी संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाए।

चिकित्सक डॉ. राहुल की देखरेख में उनका उपचार किया गया। कुमकुम को गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर पर 15 से 20 टांके लगाए गए हैं, जबकि आयुष को हल्की चोटें आई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।