Bageshwar News: बारिश से जिले की 13 सड़कों में यातायात ठप

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को 13 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। कई स्थानों पर मलबा, बोल्डर गिरने, वाशआउट और पहाड़ी दरकन

बारिश से जिले की 13 सड़कों में यातायात ठप
बारिश से जिले की 13 सड़कों में यातायात ठप

Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को 13 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। कई स्थानों पर मलबा, बोल्डर गिरने, वाशआउट और पहाड़ी दरकने से सड़कें बाधित हुई हैं। संबंधित विभागों ने मशीनें लगाकर मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार पीएमजीएसवाई कपकोट के अंतर्गत कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर-काफलीकमेडा मोटर मार्ग के कई हिस्सों में मलबा और बोल्डर आने से यातायात बंद है। खडलेख-भनार-नैकाना बसौरा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सूपी-झूनी, भयूं-गुलेर और बदियाकोट-कुंवारी मोटर मार्ग भी विभिन्न स्थानों पर बंद हैं।

पीएमजीएसवाई ब्रिडकुल गरुड़ के तहत मिखिलाखलपट्टा मोटर मार्ग वाशआउट के कारण बंद है। मुनार-गासी मोटर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित है। धैना-लखनी से लोहारी-सिल्ली-बंड-कनस्यारी मोटर मार्ग के किमी पांच में स्थानीय गधेरे का जलस्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार को बागेश्वर में सात, गरुड़ में 10 और कपकोट में 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सरयू नदी का जलस्तर 866.80 मीटर और गोमती नदी का 863.60 मीटर दर्ज किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: बारिश से जिले की 13 सड़कों में यातायात ठप