पिंडारी ट्रेक से लौटते समय मलियाधार से पर्यटक लापता
देवेंद्र पांडे, कपकोट। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौट रहे 35 वर्षीय अभिषेक चौहान मलियाधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गाइड आनंद राम के साथ यात्रा के दौरान, वह कुछ देर रुक गए थे। खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।

देवेंद्र पांडे, कपकोट। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौट रहा एक पर्यटक मलियाधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस के अनुसार सहारनपुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान, जो वर्तमान में गुजरात में रह रहा है, 28 मई को गाइड आनंद राम के साथ खाती से द्वाली की ओर गया था। 29 मई को वापस लौटते समय मलियाधार के पास वह कुछ देर रुक गया और गाइड को आगे बढ़ने के लिए कह दिया। काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर गाइड वापस लौटा और आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
रात में खाती पहुंचने पर गाइड ने वन विभाग की रेंजर डौली डोभाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से भी आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि 112 के माध्यम से पर्यटक के लापता होने की सूचना मिली थी। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल खोजबीन जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


