पर्यटकों से गुलजार हुआ कौसानी
कौसानी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है, जहां लोग हिमालय की खूबसूरत श्रृंखला के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले रहे हैं। अनासक्ति आश्रम और पंत विथिका जैसे स्थलों पर भी भीड़ बढ़ी है। होटल संचालकों को गर्मी के सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है, खासकर गुजरात, मुंबई, दिल्ली और बंगलुरु से आने वाले पर्यटकों के कारण।
देवेंद्र पांडे, कौसानी। विश्व प्रसित्र कौसानी में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। यहां के सौंदर्य देखने के लिए यहां पर्यटकों की आमद भी बढ़ने लगी है। यहां पहुंचकर लोग हिमालय की लंबी श्रृखंला देख रहे हैं। सूर्योदय व सूर्यास्त का भी विहंगम दृश्य देख रहे हैं। होटल स्वामियों को अब बेहतर पर्यटन सीजन की उम्मीद जगने लगी है। रविवार को कौसानी में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ गई। लोगों ने यहां अनासक्ति आश्रम, पंत विथिका का भ्रमण किया। यहां से हिमालय की लंबी श्रृंखला देखी। होटल संचालक पूरन दौसाद ने बताया कि जब तक जंगल जल रहे थे लोग यहां आने से कतरा रहे थे, बारिश के बाद यहां से विहंगम दृश्य दिखाई देने लगे हैं।
इसे देखने के लिए पर्यटक यहां आने लगे हैं। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। उन्हें कुमाउनी व्यंजन परोसा जा रहा है। इससे उम्मीद है कि गर्मी के सीजन में होटल कारेाबार अच्छा रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


