ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरचंडिका मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे तीन जोड़े

चंडिका मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे तीन जोड़े

लॉकडाउन में छूट के बाद शादी-विवाह में तेजी दिख रही है। मंगलवार को चंडिका मंदिर में तीन विवाह संपन्न कराए गए। दूल्हा-दुल्हनों ने सादे कार्यक्रम में एक दूसरे को जयमाला...

चंडिका मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे तीन जोड़े
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 09 Jun 2020 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में छूट के बाद मंगलवार को चंडिका मंदिर में तीन विवाह हुए। दूल्हा-दुल्हनों ने सादे कार्यक्रम में एक दूसरे को जयमाला पहनाई। बारात में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। चंडिका मंदिर में पहला विवाह पपोली गांव के रतन सिंह की पुत्री मीनाक्षी का विवाह हेमंत गढ़िया के साथ हुआ। जिसमें दुल्हन पक्ष की ओर से अनुमति मांगी गई थी।

एसडीएम की अनुमति के बाद दोनों पक्षों ने शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। दूसरा विवाह हिचौड़ी कपकोट निवासी दीपक पांडेय पुत्र भुवन चंद्र का विवाह द्वाराहाट के दैरी गांव की भारती तिवाड़ी पुत्री रमेश चंद्र तिवारी के साथ हुआ। जिसमें दुल्हन पक्ष की ओर से दुल्हन के जीजा कृष्णावतार पांडेय ने एसडीएम से शादी की अनुमति मांगी थी। मंदिर में तीसरा वैवाहिक कार्यक्रम खोलियागांव के दिनेश चंद्र उपाध्याय की पुत्री तनुजा और कमलुवागांजा, हल्द्वानी के विवेक पंत पुत्र महेश पंत का था। जिसमें दुल्हन के पिता ने बारात की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों में वर और वधू पक्ष को शासन से तय लोगों को ही शामिल करने के निर्देश दिए थे। उन्हें मास्क, ग्लब्ज और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, विवाह के बाद मंदिर परिसर को सेनेटाइज करने सहित अन्य शर्तों के साथ छूट दी थी। सभी विवाह कार्यक्रम शासन व प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार संपन्न कराए गए।

चंडिका मंदिर में तीन वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए तीन प्रार्थना पत्रों को अनुमति दी गई थी। उन्हें शासन और प्रशासन से जारी सभी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए थे। जिनका कार्यक्रम में पूरी तरह से पालन भी कराया गया।

- राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम बागेश्वर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें