ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर के आइसोलेशन वार्ड में तीन और लोग भर्ती

बागेश्वर के आइसोलेशन वार्ड में तीन और लोग भर्ती

कोविड अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में तीन लोगों को भर्ती किया गया है। बाहर से लौटे इन लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद ऐहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है। इसके बाद अब जिले में आइसोलेट किए गए...

बागेश्वर के आइसोलेशन वार्ड में तीन और लोग भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 20 May 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में तीन लोगों को भर्ती किया गया है। बाहर से लौटे इन लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद ऐहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है। इसके बाद अब जिले में आइसोलेट किए गए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को गुड़गांव से लौटे पति-पत्नी और हैदराबाद से लौटा युवा शामिल है। इन्हें सर्दी, बुखार होने के चलते भर्ती किया गया है। इससे पूर्व महानगरों से लौटे छह अन्य लोग पहले से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। इसके चलते अब यहां भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी भर्ती लोगों के सैंपल भेजे जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें