ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में तीन घटनाओं में तीन घायल

बागेश्वर में तीन घटनाओं में तीन घायल

जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि एक को हायर सेंटर...

1/ 2जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि एक को हायर सेंटर...
जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि एक को हायर सेंटर...
2/ 2जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि एक को हायर सेंटर...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 24 May 2019 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात द्वारसों के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में करुली निवासी नवीन पांडे(24) पुत्र कृष्णानंद पांडे घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले आए। शुक्रवार की सुबह इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। दूसरी घटना में शुक्रवार को पंकज पांडे पुत्र केडी पांडे निवासी क्वैराली अपनी बाइक से बागेश्वर आ रहा था, अचानक सड़क पर गिरे पिरुल में उसकी बाइक रपट गई। इस हादसे में वह घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी छुट्टी दे दी। तीसरी घटना शुक्रवार सुबह की है। चकौड़ी में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे मंडलसेरा निवासी रमेश चंद्र जोशी पुत्र बालकृष्ण जोशी को बिगुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी समेत 10 फिट नीचे खाई में गिर गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें