सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारियों ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर। सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक पेंशनर्स संगठन ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोकसभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि वे श्रेष्ठ प्रधानमंत्री रहे।...
सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक पेंशनर्स संगठन ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोकसभा आयोजित की। उन्होंने कहा कि वे श्रेष्ठ प्रधानमंत्री रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। मूर्धन्य पत्रकार, साहित्यकार, क्षेष्ठतम कवित, कुशल प्रशासक, जन-जन के मन के शासक, कुशल वक्ता थे। उनके निधन पर देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती हे। इस मौके पर अध्यक्ष केशवानंद जोशी, बहादुर सिंह परिहार, बालादत्त तिवारी, नारायण सिंह गढ़िया, बची सिंह कार्की, भवानी राम आगरी, केशर कनवाल, राम सिंह कार्की, बचीगिरी, छोटे लाल, गणेश दत्त पांडे, बलवंत कर्म्याल, किशन राम तिरुवा, शिवराज गिरी, सुदान सिंह, ईश्वर सिंह ऐठानी, जयसिंह गढ़िया, धन सिंह, शेर सिंह, बची सिंह रौतेला मौजूद रहे।