ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभराड़ी में नहीं थम रहा जाम लगने का सिलसिला

भराड़ी में नहीं थम रहा जाम लगने का सिलसिला

भराड़ी बाजार की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बाजार में जाम का झाम आम होता जा रहा है। राहगीरों और व्यापारियों को लगातार दूसरे दिन जाम लगने से परेशानी...

भराड़ी में नहीं थम रहा जाम लगने का सिलसिला
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 28 Nov 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भराड़ी बाजार की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बाजार में जाम का झाम आम होता जा रहा है। राहगीरों और व्यापारियों को लगातार दूसरे दिन जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की।

बारातों के सीजन और यातायात नियमों की अनदेखी से बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश के बाद जाम के हालात बने। सुबह से छिटपुट जाम लग रहा था। दोपहर बाद लंबा जाम लगा। इससे बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, महामंत्री प्रकाश जोशी, व्यवस्थापक बसंत बिष्ट आदि ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन के बनाए यातायात नियम भी हवाहवाई साबित हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी जाम की समस्या को दूर करने में असफल साबित हो रहा है। इससे राहगीर और व्यापारियों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने कहा कि शादी-बारात का सीजन होने से जाम की समस्या हो रही है। यातायात पुलिस तत्परता से जाम खुलवा रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें