ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरनगर की पेयजल आपूर्ति चरमराई

नगर की पेयजल आपूर्ति चरमराई

बारिश होने से नगर की पेयजल व्यवस्था फिर चरमरा गई है। जल संस्थान लोगों को दूषित जल की सप्लाई कर रहा है। उपभोक्ता कई किमी दूर जाकर पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र साफ पानी की...

नगर की पेयजल आपूर्ति चरमराई
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 11 Jul 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश होने से नगर की पेयजल व्यवस्था फिर चरमरा गई है। जल संस्थान लोगों को दूषित जल की सप्लाई कर रहा है। उपभोक्ता कई किमी दूर जाकर पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र साफ पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बागेश्वर में बारिश होने से सरयू नदी में गंदा पानी आ रहा है। जिससे नगर से लेकर गांव तक की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों ने कहा कि तीन करोड़ की लागत से बनी आईवेल योजना भी लोगों को साफ पानी पिलाने में नाकाम साबित हो रही है। कठायतबाड़ा, तहसील रोड में पानी की किल्लत लगातार बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील रोड में पेयजल लाइन गंदे नाले में डूबी है जिस कारण लोगों को गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। आरोप लगाया कि जल संस्थान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नगर पालिका के पूर्व सभासद पूरन चंद्र पंत व राजू उपाध्याय, पूरन लटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश कांडपाल, ईश्वरी दत्त पांडे, नीमा दफौटी, सरस्वती गैलाकोटी आदि ने साफ पानी की आपूर्ति करने की गुहार लगाई है। इधर ईई नंद किशोर ने कहा कि साफ पानी वितरण की कोशिश की जा रही है। पुराने पाइप लाइनों को बदलने के लिए आगणन बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें