ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरसंगठन की रीढ़ हैं युवा: भुल्लर

संगठन की रीढ़ हैं युवा: भुल्लर

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आने वाले चुनाव के लिए युवाओं से जुटने को...

संगठन की रीढ़ हैं युवा: भुल्लर
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 09 Jul 2019 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आने वाले चुनाव के लिए युवाओं से जुटने को कहा।

मंगलवार को युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। लोनिवि विश्राम गृह में उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन की मजबूती के लिए जी जान से काम करना होगा। कहा भविष्य में कई जिम्मेदारियां युवाओं के सामने आने वाली हैं। जिनके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने को कहा। कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि अब समय आ गया है जब युवाओं को दोगुनी मेहनत से काम करना होगा। उन्होंने पंचायत और आगामी चुनाव के लिए अभी से जुटने को कहा। यहां जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, विधानसभा अध्यक्ष रंजीत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला, गीता रावल, कवि जोशी, ईश्वर पांडे, सुनीता टम्टा, बालकृष्ण, दीपक गढ़िया, गोविंद चंदोला आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें