ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ में गोमती नदी में बहने से किशोर की मौत

गरुड़ में गोमती नदी में बहने से किशोर की मौत

घर से खेलने को निकले जिला कार्यालय में तैनात वरिष्ठ नाजिर के पुत्र की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने घर से दो किमी दूर सिमार के समीप गोमती नदी से शव बरामद किया। पुलिस ने जिला अस्पताल...

गरुड़ में गोमती नदी में बहने से किशोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 12 Aug 2018 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से खेलने को निकले जिला कार्यालय में तैनात वरिष्ठ नाजिर के पुत्र की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने घर से दो किमी दूर सिमार के समीप गोमती नदी से शव बरामद किया। पुलिस ने जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जिला कार्यालय में वरिष्ठ नाजिर के पद पर कार्यरत चंदन मेहरा सीर गरुड़ में मकान बनाकर रहते हैं। उनका पुत्र दीपक मेहरा(15) विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 9वीं का छात्र था। विगत शाम दीपक घर से खेलने को निकला था। देर रात तक दीपक वापस घर नहीं लौटा। घरवालों ने दीपक के बारे में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि वह शाम के समय गोमती नदी के पास देखा गया था। परिजनों ने संभावित स्थानों पर दीपक की खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। घर से करीब 2 किमी दूर सिमार के पास से गोमती नदी में दीपक का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दीपक की मौत की खबर मिलने के बाद से मां रेखा देवी और बहिन संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चंदन सिंह मेहरा का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष मदनलाल ने अनुसार मृतक के घर से 200 मीटर दूरी पर गोमती नदी बहती है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के अनुसार इससे पूर्व भी दीपक बिना बताए दो बार पहले भी घर से निकला था। तब वापस आ गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें