ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभराड़ी की रामलीला में ताड़का-सुबाहू वध का मंचन

भराड़ी की रामलीला में ताड़का-सुबाहू वध का मंचन

भराड़ी के मां बाराही मंदिर परिसर में रामलील मंचन जारी है। बुधवार की रात रामलीला में ताड़का-सुबाहू वध का मंचन किय गया। देर रात तक दर्शक रामलीला का लुत्फ लेते रहे। ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग मंचन...

भराड़ी की रामलीला में ताड़का-सुबाहू वध का मंचन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 14 Nov 2019 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भराड़ी के मां बाराही मंदिर परिसर में रामलील मंचन जारी है। रामलीला में ताड़का-सुबाहू वध का मंचन किया गया। ठंड के बावजूद भी देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मंचन देखने को उमड़े रहे।

बुधवार रात रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य तोली प्रभा गढ़िया ने पर्दा पूजन कर किया। उन्होंने भगवान राम को आदर्श पुरुष बताया। उनकी जीवन से सीख लेने की बात कही। रामलीला का आगाज विश्वामित्र के दशरथ दरबार में आने से हुआ। वह वन में यज्ञ की रक्षा करने के लिए राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का अनुरोध करते हैं। वन में राम और लक्ष्मण यज्ञ भंग करने वाले राक्षसों को सबक सिखाते हैं। ताड़का, सुबाहू और मारीच आकर विश्वामित्र और अन्य ऋषियों के यज्ञ में विध्वंस करते हैं। राम और लक्ष्मण ताड़का व सुबाहू का वध करते हैं। मारीच को बाण मारकर भगा देते हैं। जनकपुर से विश्वामित्र को सीता स्वयंवर का न्यौता मिलता है। वह राम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला की ओर रवाना होते हैं। रामलीला में राम का किरदार पारस कोरंगा ने निभाया। गिरीश जोशी ने विश्वामित्र, सुनील पांडे ने लक्ष्मण, भारत कोरंगा ने सुबाहू, राजू पांडा ने मारीज और सुंदर कोरंगा ने ताड़िका का पात्र निभाया। यहां कमेटी के अध्यक्ष हरीश ऐठज्ञनी, सभासद दीपक ऐठानी, गोदा कपकोटी, निर्देशक सुरेश मिश्रा, जसंवत सिंह, हुकुम सिंह, राम सिंह ऐठानी, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, किशन ऐठानी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें