Bageshwar News: एक सप्ताह से सूखे नल, पानी को तरसे चौरासी-भागीरथी के लोग

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: दो नदियों के संगम पर बसे बागेश्वर शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। चौरासी और भागीरथी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लोगों के घरों के नलों

Bageshwar News: एक सप्ताह से सूखे नल, पानी को तरसे चौरासी-भागीरथी के लोग

Bageshwar News: देवेंद पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। दो नदियों के संगम पर बसे बागेश्वर शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। चौरासी और भागीरथी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लोगों के घरों के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। सीनियर सिटिजन न्यास के सचिव बालादत्त तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

लाइनमैन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, जूनियर इंजीनियर का फोन लगातार व्यस्त रहने से उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से चौरासी क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे को सोमवार को आयोजित जनता दरबार में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूल खुल चुके हैं और बाहरी क्षेत्रों से किराये पर रहने आए परिवारों के कारण पानी की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग मांग के धारे और श्रीनौला से पानी ढोकर अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता दीनदयाल टम्टा ने बताया कि कठायतबाड़ा स्थित पंपिंग योजना में नदी का सिल्ट भर जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। सिल्ट हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।