ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरटाकुली अध्यक्ष व कार्की बने सचिव

टाकुली अध्यक्ष व कार्की बने सचिव

प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि सहकारितायों के माध्मय से अंचलों में बेहतर स्व. रोजगसार का सृजन किया सकता...

टाकुली अध्यक्ष व कार्की बने सचिव
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 11 Feb 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने कहा कि सहकारिताओं के माध्यम से अंचलों में बेहतर स्व. रोजगार का सृजन किया जा सकता है। वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के तहत गठित कलस्टर स्तरीय सरमूल जायका स्वायत सहकारिता के लिए नगदी कृषि उपज का बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इसके बाद वार्डवार निदेशकों के चुनाव कराए गए। इसमें लाल सिंह टाकुली अध्यक्ष, रोशन सिंह कार्की सचिव, कांती देवी कोषाध्यक्ष चुना किया गया। अन्य निदेशकों में जोगा राम, दुर्गा देवी, रेखा देवी, अनीता पांडे, देवकी देवी चुनी गई। कार्यक्रम में 28 वन पंचायतों के 58 जायका एवं सहायता समूहों के 189 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एमएस गोपाल बिष्ट ने किया। इस मौके पर किरन जोशी, दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें