ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वर12 मजदूरों को स्वराज, चार को टीआरसी में किया होम क्वारंटम

12 मजदूरों को स्वराज, चार को टीआरसी में किया होम क्वारंटम

शासन और प्रशासन ने इमरजेंसी छोड़कर किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है, इसके बाद भी कुछ लोग घर जाने को आतुर...

12 मजदूरों को स्वराज, चार को टीआरसी में किया होम क्वारंटम
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 30 Mar 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

शासन और प्रशासन ने इमरजेंसी छोड़कर किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है, इसके बाद भी कुछ लोग घर जाने को आतुर हैं। ऐसे 12 मजदूरों को स्वराज भवन और चार लोगों को टीआरसी में बने होम क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि किसी को भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मालूम हो कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने 31 मार्च को लॉकडाउन में 13 घंटे की छूट आदेश जारी किया। इसके लिए प्रशासन को सूचना देने तथा पास बनाकर जाने देने की अनुमति की बात की। इस कारण कई लोग जाने के लिए तैयार हो गए। इन दिनों डिग्री कॉलेज के पास आईवैल का निर्माण चल रहा है। इस काम में लगे करीब 12 मजदूर काम छोड़कर अपने घरों को जाने के लिए तैयार हो गए। सोमवार की सुबह सभी मजदूर काम छोड़कर बिलौना की ओर चल दिए। यहां तैनात पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जानकारी लेने पर सभी बगैर परमिशन के अपने घरों को जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोककर उन्हें प्रशासन के हवाले कर दिया। तहसीलदार तिक्षिका जोशी ने सभी का स्वास्थ्य की जांच कराकर उन्हें 14 दिन के लिए स्वराज भवन में होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली से आए दो, गुड़गांव और हल्द्वानी से आए एक-एक व्यक्ति को कुमंविनि के पर्यटन आवास गृह में होम क्वारंटाइन में रखा गया है। एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में तीन दिन से आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें