Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsSuspicious Death of Married Woman in Baijnath Family Accuses Husband of Murder
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संक्षेप: बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र में 34 वर्षीय दीपा देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति पर लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति ने आरोपों को खारिज किया है।

Sun, 9 Nov 2025 04:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन की मौत को हत्या बताया। पुलिस से मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवनाई घाटी के भिटारकोट निवासी 34 साल की दीपा देवी पत्नी सुरेश सती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के मायके में घटना की सूचना दी। सूचना के बाद उसका भाई भुवन जोशी मौके पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बहन की मौत के लिए जीजा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्हें बहिन के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे उसका पति उसे घर ले जा चुका था। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की। इधर, मृतका के पति सुरेश सती ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि उनकी पत्नी की मौत पेट में दर्द के कारण हुई है। इधर कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गई है। मौत के बाद मायके पक्ष का रो रो कर बुरा हाल है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला राजस्व पुलिस का है। मामले की जांच वही करेंगे। - अजय लाल साह, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर