Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsStudents Protest at BD Pandey Campus for Two Demands Transfer of Science Building and Removal of Abandoned Vehicles
दो सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने कैंपस में धरना दिया

दो सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने कैंपस में धरना दिया

संक्षेप:

छात्र नेताओं ने बीडी पांडे कैंपस में विज्ञान भवन के हस्तांतरण और खड़े वाहनों को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। कोतवाल ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। बाद में एसडीएम प्रियंका रानी से वार्ता के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

Jan 12, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

दो सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने बीडी पांडे कैंपस में धरना दिया। छात्रों को समझाने के लिए कोतवाल मौके पर पहुंचे। उनके साथ छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम प्रियंका रानी से हुई टेलीफोनिक वार्ता के बाद छात्र मान गए और धरने से उठ गए। विज्ञान भवन कैंपस को हस्तांतरित करने तथा मैदान में लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारी समेत छात्र नेता आंदोलित हैं। सोमवार की सुबह छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी के नेतृत्व में छात्र कैंपस में पहुंचे। उन्हें गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी के साथ धरना शुरू कर दिया।

छात्रों का आंदोलन बढ़ता देख कोतवाल अनिल उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। इस दौरान उनकी पुलिस तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने प्रशासन और कैंपस को छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि वह एक साल से कैंपस में पुलिस ने सीज वाहनों को खड़ा किया है, जिन्हें हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन उन वाहनों को आज तक नहीं हटाया गया है। विगत कई वर्षों से बने विज्ञान भवन को कैंपस को हस्तांतरित नहीं किया गया है। इस वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है, लेकिन प्रशासन और कैंपस उस बंद भवन को छात्र हितों के लिए खोलने को तैयार नहीं है। एसडीमए प्रियंका रानी ने छात्रों को भवन को कैंपस के हस्तांतरित करने और मैदान में खड़े वाहनों को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र संघ ने अपना धरना समाप्त किया है। इस मौके पर राहुल बाराकोटी, कैलाश नाथ, पंकज कुमार, छात्र संघ कोषाध्यक्ष मनीष चौबे, सह सचिव पीयूष तिवारी, छात्र संघ महा सचिव ललित कुमार, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे, नीरज जोशी, हिमांशु कोरंगा, प्रेम दानू आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;