ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने समस्याएं सुनी

कपकोट में व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने समस्याएं सुनी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने भराड़ी के व्यापारियों का हालचाल...

कपकोट में व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने समस्याएं सुनी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 16 Jun 2020 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने भराड़ी के व्यापारियों का हालचाल जाना। उन्होंने व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को सुना। उनके निदान के लिए संगठन की ओर से हरसंभव मदद करने आश्वासन भी दिया।

मंगलवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री अनिल कार्की मंगलवार को भराड़ी पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन में हुई परेशानियों और प्रभावित हुए व्यापार को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते व्यापारी परेशान हैं। बैंक से लोन और लिमिट में रुपये उठाकर कारोबार करने वालों को अधिक दिक्कत हो रही है। उन्होंने इन व्यापारियों का ब्याज और जीएसटी समेत सभी कर माफ करवाने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत से पड़ने वाले वार्षिक शुल्क और तीन महीने का पानी व बिजली का बिल माफ करवाने की मांग का समर्थन करने और उसके पक्ष में आवाज उठाने को कहा। बाजार में हो रहे नाली निर्माण व अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। इसको लेकर भी होने वाले संघर्ष में मदद करने की मांग की। इस मौके पर प्रकाश जोशी, मनोज गढ़िया, बसंत बिष्ट, प्रवीण सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें